नेह की बाती जली मुस्कायी रात।
दीप जगमगाये सारी-सारी रात।।
रिमझिम फुहार गई वो दूर देश में।
आ गई है ऋतु शरद शीतल भेष में।
पवन मंद-मंद बहे सारी-सारी रात।।
दीपों के संग जलते सभी ही विकार।
जगमग-जगमग देखो लगे है संसार।
मेल-जोल सुन्दर सारी-सारी रात।।
शहर गाँव घर आँगन द्वार-द्वार में।
फुलझड़ियाँ अब नहीं किसी इंतज़ार में।
पल-पल उमंग बढ़े सारी-सारी रात।।
भूलते नहीं बनती ये मोहक रात।
होकर अंधेरी लगे ये उजली रात।
खुशी-खुशी सबसे हो रही मुलाक़ात।।
किसना अरजुन संवाद वोटिंग बूथ पर
5 वर्ष पहले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें